WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास* *पुलिस लाइन में आयोजित हुई एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*#एटा…*

*हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास*

*पुलिस लाइन में आयोजित हुई एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक ड्रिल*

 

*नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए जनपद में हुई मॉक एक्सरसाइज*

 

नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आज प्रदेशव्यापी स्तर पर एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद एटा में पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की तैयारियों का अभ्यास एवं परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की नियंत्रक एम. अरुन्मोली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के क्षेत्राधिकारीगण तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाने, ब्लैक आउट की प्रक्रिया, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, आपातकालीन सूचना तंत्र को सक्रिय करने तथा खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन के माध्यम से सामान्य स्थिति बहाल करने की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, दुर्घटनाग्रस्त एवं क्षतिग्रस्त स्थानों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा गंभीर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने जैसी राहत एवं बचाव गतिविधियों का अभ्यास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा एएसपी क्राइम सच्चिदानंद, एसडीएम अनवर राशिद फारूकी, आपदा विशेषज्ञ राणा प्रताप सिंह,जनपद के समस्त संबंधित क्षेत्राधिकारीगण तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर्स आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट