WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद एटा में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्रों का शुभारंभ, मतदाताओं को दी जाएगी ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद एटा में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्रों का शुभारंभ, मतदाताओं को दी जाएगी ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी*

 

एटा, 20 नवंबर 2026।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद एटा में 20 नवंबर से ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों के तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतदाता बैलेट यूनिट के माध्यम से मतदान करने तथा वीवीपैट में प्रदर्शित होने वाली पेपर पर्ची को देखकर अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में डाले गए मत की पुष्टि कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन केन्द्रों पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। साथ ही मोबाइल प्रदर्शन वैन एवं डिजिटल माध्यमों से भी व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रदर्शन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए तैयार करना है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment