WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारत की जनगणना-2027: जिला जज राकेश धर दुबे सहित न्यायिक अधिकारियों ने की स्वगणना, डिजिटल जनगणना के प्रति दिया जागरूकता का संदेश, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*भारत की जनगणना-2027: जिला जज राकेश धर दुबे सहित न्यायिक अधिकारियों ने की स्वगणना, डिजिटल जनगणना के प्रति दिया जागरूकता का संदेश*

 

एटा, 20 नवंबर 2026।

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में आज जनपद के जिला जज राकेश धर दुबे सहित न्यायिक अधिकारियों द्वारा डिजिटल माध्यम से अपनी स्वगणना की गई। इस पहल के माध्यम से डिजिटल जनगणना अभियान में सहभागिता करते हुए आमजन को भी स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में जनगणना संबंधी कार्यवाही संचालित की जा रही है, जनगणना के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर के मध्य कराई जा रही स्व गणना में सभी को सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है अधिक से अधिक लोग स्व गणना के माध्यम से अपनी गणना कर भारत की जनगणना 2027 में डिजिटल सहभागिता अवश्य करें।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार आकाश लवानिया,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एटा निहाल सिंह, आदेश मौर्य, प्रमुख प्रशिक्षक जनगणना सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment