WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूँ,

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

सोनभद्र। बार एसोसिएशन सभागार कचहरी में सजी कवियों की महफिल में झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई जयंती की संध्या पर काव्य प्रशून से राष्ट्रसेवा में सर्वस्व अर्पण करने वाली महानायिका को किया गया याद कवियों ने एक से बढ़कर एक वीर रस ओज राष्ट्र वाद की रचनाओं से बांधा शमां लूटी महफिल। अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व मुख्य अतिथि योगेश दिवेदी महामंत्री बार एसोसिएशन रहे। रानी लक्ष्मीबाई व शारदे के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात दिवाकर दिवेदी मेघ के वाणी वंदना से हुआ आगाज। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने नारी सशक्तिकरण पर कालजयी चिंतन देते हुए, देश ही मेरा सबकुछ है मैं देश की दीवानी हूँ मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूँ सुनाकर पूरी महफिल लूट लिया। गुरूवार शाम आयोजन कर रहे शहीद स्थल करारी निदेशक प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने,, झांसी की रानी का पानी हिंदुस्तानी बोला भागो फिरंगी हिंदुस्तान ए हमारा है, दत्तक दामोदर को बांध पीठ कूदी समर ब्रम्ह तेज जागा अरि सैन्य को ललकारा है सुनाकर जन जन को रोमांचित कर दिए। धर्मेश चौहान ने देशगीत दयानंद दयालू ने लोकभाषा मदन चौबे ने अपनी समसामयिक रचना से गतिज उर्जा दिये। सोन साहित्य संगम प्रमुख राकेश शरण मिश्र ने अठारह सौ सत्तावन की शेरनी महारानी को याद करते हुए भावप्रधान रचना पाठ से सबको उर्जा दिये सराहे गये। शहीद स्थल उपधी के सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने वंदेमातरम जयहिंद शिर्षक की रचना का ओजस्वी पाठ कर लोगों को देश की दशा दिशा का स्मरण कराया।अजय चतुर्वेदी कक्का ने हास्य व्यंग्य और समकालिक रचना तथा समाज व देश की विसंगति पर टिप्पणी कर सशक्त काव्यपाठ से लोगों का मन लुभाया। विवेक चतुर्वेदी ने शायरी,
बात कहने का सलीका क्या है ए तुम्हें शायरी सिखायेगी। सुनाकर वाहवाही लूटी। ओज के सशक्त हस्ताक्षर प्रभात सिंह चंदेल ने सैनिक की पाती अपनी रचना से अमिट छाप छोड़ लोगों को सोचने पर विबस कर झकझोरा। सोन संगीत फाउंडेशन प्रमुख,सुशील मिश्रा ने सस्वर देश गीत गाकर शहीदों को याद किये।संचालक अशोक तिवारी ने खौफ है नहीं कोई धूप में नहाने से, प्रकारांतर में काव्य पाठ कर महारानी को याद किये। आयोजन देर शाम तक चलता रहा आभार ऋषभ त्रिपाठी ने व्यक्त किया। सोनभद्र बार एसोसिएशन सांस्कृतिक साहित्यिक प्रकोष्ठ व शहीद स्थल करारी की ओर से आयोजित उक्त आयोजन में लोग‌देर शाम तक जमे रहे। इस अवसर पर त्रिपुरारी मिश्रा प्रदीप सिंह जयशंकर त्रिपाठी ओमप्रकाश पाठक गोपाल बंगाली बंटी हर्ष देवानंद पांडेय गुलाम हुसैन फारुख अली हास्मी ठाकुर कुशवाहा पुरुषोत्तम मौर्य अंशिका आद्या समता गीता गौर एडवोकेट अजीत शुक्ल नंदलाल आदि रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment