नीले ड्रम के बाद अब मार्केट में आया ‘लोन कांड’: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने बैंक से उधार लेकर दी सुपारी, पुलिस ने 36 घंटे में उतारा आशिकी का भूत
#पटना (बिहटा): कहते हैं इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते, लेकिन बिहार के पटना जिले के बिहटा (सिमरी/दौलतपुर सिमरी गांव) से जो मामला सामने आया है, उसने अपराध की दुनिया में ‘फाइनेंशियल प्लानिंग’ की नई परिभाषा लिख दी है। ‘नीले ड्रम’ वाले कांड के बाद अब इसे सोशल मीडिया पर इतिहास का पहला ‘लोन कांड’ कहा जा रहा है।
क्या है पूरा माजरा?
मामला 32 वर्षीय नेहा परवीन (उर्फ फौजिया) और उसके पति मोहम्मद इरफान उर्फ कल्लू (32 वर्ष) का है। दोनों की शादी को 10 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं, जो दादा के पास रहते हैं। पेशे से ड्राइवर कल्लू की जिंदगी तब पटरी से उतर गई, जब नेहा का दिल उसके हिंदू ब्वॉयफ्रेंड ‘करन’ नाम के युवक पर आ गया। दोनों के बीच अवैध संबंध शुरू हुए और जब कल्लू को इस प्रेम-प्रसंग की भनक लगी, तो घर में रोज महाभारत होने लगी।
‘एक तीर से दो शिकार’ वाली क्रिमिनल प्लानिंग
आशिकी में अंधी हो चुकी नेहा ने पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला किया। समस्या थी पैसों की, तो नेहा ने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और बैंक से लोन ले लिया। चर्चा तो यहां तक है कि लोन भी पति के नाम पर ही लिया गया, ताकि पति के जाने के बाद लोन भी माफ हो जाए और आशिक के साथ रास्ता भी साफ।
इसके बाद प्रेमी करन ने अपने संपर्कों के जरिए दो नाबालिगों से बात की और करीब 17 साल के एक किशोर शूटर को हायर किया गया। कल्लू की जान की कीमत 90 हजार रुपये तय हुई, जिसमें से 40 हजार रुपये एडवांस (पहली किस्त) के तौर पर शूटर को थमा दिए गए।
मायके की आड़ और खौफनाक वारदात
10 नवंबर 2026 को पूरी स्क्रिप्ट के तहत नेहा खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए मायके चली गई। उसके घर से निकलने के महज एक घंटे बाद ही प्रेमी करन और नाबालिग शूटर कल्लू के घर पहुंचे। दरवाजे पर दस्तक हुई, बेचारे कल्लू ने खुद कुंडी खोली और दरवाजा खुलते ही नाबालिग शूटर ने उसके सिर में गोली दाग दी। कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।
36 घंटे में पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी
नेहा को लगा था कि मायके जाकर और लोन के पैसों से सुपारी देकर वह बच निकलेगी, लेकिन बिहार पुलिस ने महज 36 से 48 घंटे के भीतर इस पूरे ‘लोन कांड’ का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने नेहा परवीन, उसके प्रेमी करन और नाबालिग शूटर को दबोच लिया। पूछताछ में नेहा ने भी बिना किसी मलाल के अपना गुनाह कबूल कर लिया कि उसने अपने आशिक के लिए बैंक से लोन लेकर पति की सुपारी दी थी। अब सलाखों के पीछे बैठकर दोनों अपने इस ‘खूनी लोन’ की किस्तें गिन रहे हैं।
















