WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लोक आस्था का महापर्व: बभनी में डूबे हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ गूंजे छठी मईया के जयकारे, उमड़ा जनसैलाब।

​बभनी/सोनभद्र(अरुण पांडेय)

बभनी। प्रकृति, सूर्योपासना और अटूट विश्वास के चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के तीसरे दिन शुक्रवार को बभनी क्षेत्र के समस्त छठ घाटों पर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अलौकिक संगम देखने को मिला। क्षेत्र के सभी प्रमुख जलाशयों, नदियों और तालाबों के तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार, समाज व देश की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना की।

​दोपहर बाद से ही घाटों पर उमड़ने लगा आस्था का सैलाब।

​दोपहर ढलते ही बभनी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की ओर श्रद्धालुओं के आने का तांता लग गया। पारंपरिक और लोक संस्कृति से ओत-प्रोत कर्णप्रिय छठ गीत— “मारब रे कवनचिरउआ धनुष से, बीर बंका धीरज से…” और “कांच ही बाँस के बहंगिया, बहंगी लचकत जायं…” की मधुर गूंज से पूरा इलाका पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
​व्रती महिलाओं के परिजन, सगे-संबंधी और बच्चे सिर पर बांस के सूप, टोकरी (दौरा), मौसमी फल, ठेकुआ, कसार, ईख (गन्ना) और अन्य पूजन सामग्रियों से सजी डाली लेकर घाटों की ओर बढ़ते नजर आए। घाटों पर बने रोशनी के भव्य प्रबंधों और दीपों की जगमगाहट ने इस दृश्य को और भी दिव्य बना दिया।

​आस्था का कठिन रूप: साष्टांग दंडवत करते पहुंचे श्रद्धालु।

​इस महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता इसकी कठोर साधना है। इस दौरान बभनी क्षेत्र में आस्था का एक अत्यंत भावुक और कठिन रूप भी देखने को मिला। मन्नतें पूरी होने पर कई व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने घर की देहरी से लेकर छठ घाट तक साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए अपनी कठिन यात्रा पूरी की। श्रद्धालुओं की इस अगाध निष्ठा और तपस्या को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं।

अब उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा महापर्व का समापन।

चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का अनुष्ठान अब अगले दिन प्रातः काल उगते सूर्य को दूसरा और अंतिम अर्ध्य देने के साथ संपन्न होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं अन्न जल ग्रहण कर पारण करेंगी और इसी के साथ इस महाव्रत का समापन हो जाएगा।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment