WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रायपुर में धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा जयंती दिवस के अवसर पर भव्य एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

*भारतीय मीडिया फाउण्डेशन (नेशनल)*

*BMF NEWS NETWORK*

*हर कदम सच के साथ जनता की आवाज*

 

*रायपुर में धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा जयंती दिवस के अवसर पर भव्य एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन*

 

रायपुर। आज दिनांक 15 नवंबर, 2026, रविवार को राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार में धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

इस सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ नागरिक मंच द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण प्रेमी, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और जागरूक नागरिक शामिल हुए।

 

सम्मेलन का मुख्य विषय था – छत्तीसगढ़ के जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण के विनाश के खिलाफ आवाज बुलंद करना। वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसके घने जंगलों, स्वच्छ नदियों और उपजाऊ जमीन से है, लेकिन आज विकास के नाम पर इनका लगातार विनाश किया जा रहा है।

 

सम्मेलन में विशेष रूप से हसदेव, तमनार, नंदराज, बोधघाट सहित छत्तीसगढ़ के समृद्ध जंगलों को बचाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि हसदेव जैसे घने जंगल सिर्फ पेड़ नहीं हैं, बल्कि हजारों आदिवासी परिवारों की आजीविका, वन्य जीवों का घर और पूरे प्रदेश की जीवन रेखा हैं। इन जंगलों के कटने से न केवल पर्यावरण को नुकसान होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा।

 

सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि छत्तीसगढ़ के समृद्ध जंगलों का विनाश तुरंत बंद किया जाए, जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की जाए।

 

अंत में धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल छत्तीसगढ़ बिलासपुर रिपोर्टर गोपाल साहू ✍️9144444831 ✍️8871398100✍️

Leave a Comment