*भारतीय मीडिया फाउण्डेशन (नेशनल)*
*BMF NEWS NETWORK*
*हर कदम सच के साथ जनता की आवाज*
*W.R.S. कॉलोनी स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर सांड की मौत*
*बिलासपुर / रायपुर।* आज दिनांक 15 नवंबर 2026, दोपहर करीब 3:20 बजे W.R.S. कॉलोनी स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घटित हुई। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय एक सांड भारतीय मध्य रेलवे के ट्रेन इंजन नंबर 22212 की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी। सांड को ट्रेन ने टक्कर मारकर करीब 30 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सांड ट्रेन के इंजन के नीचे / पिंजरे में फंस गया।
घटना को देखकर आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और ट्रेन को रोक दिया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही।
बाद में ग्रामीणों ने ही बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के पिंजरे से सांड के शव को बाहर निकाला, तब जाकर गाड़ी को आगे रवाना किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन मवेशी ट्रैक क्रॉस करते हैं, लेकिन रेलवे द्वारा कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की है।
*रिपोर्ट -*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल*
*छत्तीसगढ़ – बिलासपुर*
*रिपोर्टर – गोपाल साहू*
*✍️ 9144444831*
*✍️ 8871398100*















