WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की पैनी नजर, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ बड़ा खुलासा।

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (प्रधान संपादक)

वाराणसी / सोनभद्र / मिर्जापुर / चंदौली। पूर्वांचल के इन चार जिलों में अगर आप सोचते हैं कि अंधेरे में नशे का धंधा चलता रहेगा और किसी को पता नहीं चलेगा, तो अब कान खोलकर सुन लीजिए। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की पैनी नजर अब नशा माफियाओं पर टिक गई है।

गांजा, अवैध नशीली दवाएं, और नशे का हर वो सामान, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है, अब उसका हिसाब होगा। क्योंकि अब मैदान में उतर चुकी है भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम।

और इस बार सिर्फ खबर नहीं छपेगी, सबूत के साथ, वीडियो के साथ, नाम के साथ खुलासा होगा।

क्यों टारगेट पर हैं ये 4 जिले?

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी। ये सिर्फ जिले नहीं हैं, ये पूर्वांचल की आत्मा हैं। यहां गंगा बहती है, यहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद है, यहां विंध्याचल की शक्ति है।

लेकिन पिछले कुछ समय से इन जिलों के कई क्षेत्रों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि यहां चोरी-छिपे गांजा और अन्य नशीली द्रव्यों की अवैध बिक्री हो रही है।

कहीं चाय की दुकान की आड़ में, कहीं पान की गुमटी की आड़ में, कहीं सुनसान खेत में, कहीं जंगल के किनारे, कहीं रेलवे स्टेशन के पास, कहीं स्कूल-कॉलेज के आसपास। नशे के सौदागर नए-नए तरीके खोज रहे हैं, बच्चों को नशे की लत में धकेलने के लिए।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी को कई क्षेत्रों से लोगों ने गुप्त सूचनाएं भेजी हैं। लोगों ने कहा, साहब, हमारा बेटा बर्बाद हो रहा है। हमारा भाई नशे में डूब रहा है। गांव का नौजवान गांजा पीकर पागल हो रहा है। कोई तो आवाज उठाओ।

और अब वो आवाज उठ चुकी है।

एके बिंदुसार ने लगाई अपनी स्पेशल टीम

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक / संपादक एके बिंदुसार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इन चारों जिलों के लिए अपनी स्पेशल टीम लगा दी है।

टीम का काम साफ है, हर संदिग्ध ठिकाने पर नजर रखना, हर अवैध बिक्री का वीडियो सबूत जुटाना, हर नशा माफिया की कुंडली तैयार करना और फिर जनता के सामने सच लाना।

एके बिंदुसार ने कहा, नशा बेचने वाला सिर्फ अपराधी नहीं है, वो समाज का हत्यारा है। वो एक परिवार को नहीं, पूरी पीढ़ी को मारता है। एक नौजवान को नशेड़ी बनाकर वो उसके माता-पिता के सपनों का गला घोंटता है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, हमने अपनी टीम को स्पष्ट निर्देश दिया है, डरो मत, झुको मत, बिको मत। सबूत के साथ खबर लाओ। वीडियो के साथ खबर लाओ। ताकि कोई भी माफिया यह न कह सके कि यह खबर झूठी है।

क्षेत्रीय पुलिस का भी मिलेगा सहयोग?

एके बिंदुसार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में छेत्रीय पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि नशा का व्यापार करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

इसका मतलब साफ है। यह लड़ाई सिर्फ मीडिया की नहीं होगी। यह लड़ाई मीडिया और पुलिस की संयुक्त लड़ाई होगी। मीडिया सबूत देगा, पुलिस कार्रवाई करेगी। मीडिया सच दिखाएगा, पुलिस कानून का डंडा चलाएगी।

जो लोग सोचते हैं कि पुलिस से मिलीभगत करके धंधा चलाते रहेंगे, उनकी नींद अब उड़ने वाली है। क्योंकि जब मीडिया की कैमरा और पुलिस की वर्दी एक साथ एक ही मिशन पर निकलती है, तो बड़े-बड़े माफिया घुटने टेक देते हैं।

जल्द होगा वीडियो के साथ बड़ा खुलासा

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने साफ कर दिया है कि जल्द ही वीडियो के साथ सबूत के साथ बड़ा खुलासा होगा।

कहां गांजा बिक रहा है? कौन बेच रहा है? किसकी शह पर बिक रहा है? कितने बजे बिकता है? कौन-कौन ग्राहक आते हैं? सब कुछ कैमरे में कैद किया जा रहा है।

यह खुलासा सिर्फ एक खबर नहीं होगा, यह एक भूकंप होगा। यह खुलासा उन लोगों के दिल-दिमाग में हलचल पैदा कर देगा, जो सोचते हैं कि नशे का धंधा उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

गांव-गांव में लोग पूछेंगे, क्या हमारे गांव का भी नाम है? क्या हमारे मोहल्ले का भी वीडियो है? और यही डर, यही हलचल, नशा माफियाओं के लिए सबसे बड़ी सजा होगी।

नशा क्यों है सबसे बड़ा दुश्मन?

जरा सोचिए, एक नौजवान जो सुबह उठकर अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सकता था, वो गांजे के नशे में नाली में पड़ा है। एक छात्र जो आईएएस-पीसीएस बन सकता था, वो नशे की लत में अपना भविष्य जला रहा है। एक किसान का बेटा जो खेत संभाल सकता था, वो नशे के लिए घर का सामान बेच रहा है।

नशा सिर्फ शरीर को नहीं मारता, नशा परिवार को मारता है, समाज को मारता है, देश को मारता है।

इसलिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने तय किया है, अब चुप नहीं बैठेंगे। अब हर नशा माफिया का पर्दाफाश होगा।

नशा माफियाओं को खुली चेतावनी

अगर आप नशा बेच रहे हैं, तो अभी भी समय है, सुधर जाइए। धंधा बंद कर दीजिए। वरना आपकी वीडियो, आपका नाम, आपका ठिकाना, सब कुछ जनता के सामने होगा।

और अगर आप नशे के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, तो भारतीय मीडिया फाउंडेशन के साथ खड़े हो जाइए। अपने गांव, अपने मोहल्ले, अपने जिले की गुप्त सूचना हमें दीजिए। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। लेकिन नशा माफिया का नाम सबके सामने होगा।

युवाओं से अपील

प्यारे नौजवानों, नशा मर्दानगी नहीं है, नशा बर्बादी है। जो दोस्त आपको पहली बार गांजा पिलाता है, वो दोस्त नहीं, दुश्मन है। जो आपको नशे की लत लगाता है, वो आपका भविष्य बेच रहा है।

अपने मां-बाप का चेहरा याद करो। जिन्होंने तुम्हारे लिए पेट काटकर पढ़ाया है। क्या तुम उनके सपनों को नशे में फूंक दोगे?

अब जनता का सवाल

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी के लोगों से भारतीय मीडिया फाउंडेशन पूछ रहा है, क्या आप अपने बच्चों को नशे में बर्बाद होते देखना चाहते हैं? या आप इस अभियान में साथ देना चाहते हैं?

अगर साथ देना चाहते हैं, तो आवाज उठाइए। सूचना दीजिए। क्योंकि जब जनता जाग जाती है, तो नशा माफिया भाग जाता है।

नशे के खिलाफ यह जंग अभी शुरू हुई है। और यह जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक पूर्वांचल नशा मुक्त नहीं हो जाता।

संपर्क – हेल्पलाइन नंबर: 7307629604
एके बिंदुसार, संस्थापक / संपादक, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी, नई दिल्ली
1- हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र, 2- हिन्दी दैनिक समाचार पत्र अद्वितीय भारत, 3- BMF News Network

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment