*एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉo इलामारन जि. के निर्देशन में जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त प्रयांशु पुत्र संजीव नि0 ग्राम नगला अगर थाना मलावन जनपद एटा को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन पर मु0अ0सं0- 180/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पता-*
1. प्रयांशु पुत्र संजीव नि0 ग्राम नगला अगर थाना मलावन जनपद एटा उम्र करीब 20 वर्ष ।
*बरामदगी -*
1. एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस (315 बोर)
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1. उ0नि0 श्री गौरव चौहान
2. का0 परवेंद्र कुमार















