*सेंट्रल नोएडा पुलिस में बड़ा एक्शन*
*SOG प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड*

दिल्ली से चोरी हुए ट्रक की बरामदगी को 5 दिन तक छिपाने के मामले में सेंट्रल नोएडा DCP प्रवीण रंजन सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए फेज-2 SOG टीम के 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला क्या है?
टीम ने करीब एक हफ्ते पहले दिल्ली से चोरी हुआ सामान से लदा ट्रक बरामद किया था, लेकिन इसकी सूचना न तो वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और न ही इसे आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर यह लापरवाही सामने आई, जिसके बाद विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
निलंबित पुलिसकर्मी:
• SI धर्मेंद्र कुमार (SOG प्रभारी)
• SI विकास कुमार
• हेड कांस्टेबल जुबैर रिजवी
• हेड कांस्टेबल आशीष कुमार
• कांस्टेबल भूदेव
• कांस्टेबल आशु















