*श्री संकटमोचन धाम का वार्षिक जयंती सम्मान एवं समापन समारोह*
कासगंज ( संवाद ) / श्री संकटमोचन धाम सैलई जनपद : कासगंज (उत्तर प्रदेश) के *वार्षिकोत्सव समारोह का समापन /* “धाम सम्मान के विशिष्ट समायोजन मंचासीन अतिथियों द्वारा
“दीप प्रज्वलन के साथ/ माता-पिता की छवि पर माल्यार्पण परम्परा के निर्वहन संग आरंभ किया गया।
इस अवसर कार्यक्रम अध्यक्ष
डॉ. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ( ट्रस्टी संकट मोचन धाम) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पद को सुशोभित किया इटावा के जनपद न्यायाधीश मा.
रजत जैन ने। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच को शोभित कर रहे थे – सहाबर के विधायक मा.हरिओम वर्मा/ कार्यक्रम की अध्यक्षता की
संकटमोचन धाम के वरिष्ठ ट्रस्टी
उमा शंकर शर्मा ने। मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी नरेश गोविल, के साथ साथ अनुपम शर्मा और अधिवक्ता
सतेन्द्र पाल सिंह की उपस्थिति विशेष रही।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व न्यायाधीश पं. प्रेम नारायण पाराशर के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संचालक किया एडवोकेट दीपक बैरागी ने।इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों को विशेष जानकारी देते हुए आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक ने बताया कि श्री संकटमोचन धाम सैलई जनपद कासगंज से मेरा अति घनिष्ट संबंध रहा है। समय – समय पर मंच -संचालन के साथ साथ यहां की वार्षिक पत्रिका “पारायणम् ”
का सम्पादन मेरे द्वारा इसके स्थापना दिवस से ही किया जाता रहा है।
श्री संकटमोचन धाम की स्थापना में
यहां की प्रमुख न्यासी श्रीमती दिनेश पाराशर और पूर्व न्यायाधीश पी. एन.
पाराशर का विशेष योगदान रहा है।
श्री संकटमोचन धाम सैलई का यह 36 वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह है। यहां लगभग 35 वर्षो से धर्म, अध्यात्म, साहित्य और संस्कृति से जुड़े सनातन कार्यक्रम प्रभु की असीम कृपा से गतिमान हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कस्तूरी देवी इण्टर कालेज इस क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार -प्रसार कर रहा है।
वार्षिक जयंती समारोह के समापन दिवस पर आज दिनांक 19,अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सामूहिक कन्या विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत लगभग 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह सामूहिक विवाह समारोह पूर्वक किया गया। कन्या दान लिया यहां की प्रमुख न्यासी श्रीमती दिनेश पाराशर और धाम के संयोजक पूर्व न्यायाधीश पी एन पाराशर ने। ” आवश्यकता की सभी वस्तुओं का दान किया गया। कार्यक्रम के
वार्षिक जयंती समारोह के समापन दिवस पर आज दिनांक 19,अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सामूहिक कन्या विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत लगभग 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह सामूहिक विवाह समारोह पूर्वक किया गया। कन्या दान लिया यहां की प्रमुख न्यासी श्रीमती दिनेश पाराशर और धाम के संयोजक पूर्व न्यायाधीश पी एन पाराशर ने। ” आवश्यकता की सभी वस्तुओं का दान किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ.सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अमित वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष अनुराग वार्षिणेय थे।
विशेष योगदान दिलीप शास्त्री ( सोरों) का रहा।
रिपोर्टर _
*डॉ श्रीकृष्ण ‘शरद’*







