श्री संकटमोचन धाम का ३६ वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह*( रिपोर्ट )
कासगंज: श्री संकटमोचन धाम सैलई जनपद कासगंज (उत्तर प्रदेश) का ३६वाॅ वार्षिक जयंती समारोह वर्ष २०२६ में “भक्ति वेदांत सम्मेलन” के रूप में बड़े ही आध्यात्मिक वातावरण में दिनांक १५ अप्रैल से आरंभ होकर दिनांक १९ अप्रैल,२०२६ तक गतिमान रहा।
कार्यक्रम का आरंभ *गणेश पूजन एवं कलश -यात्रा* के साथ हुआ। १६ अप्रैल को *रुद्राभिषेक*, *जहाबीर -ज्योति* १७ अप्रैल को
*धाम-शोभा -यात्रा* के कार्यक्रम
जनपद के वरिष्ठतम अधिकारियों की गरिमा मरी उपस्थिति में श्रद्धा, आस्था और विश्वास पूर्वक सम्पन्न हुए।
दिनांक १८ अप्रैल को *भक्ति वेदांत सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे पूर्व राज्यपाल ( बिहार ) माननीय *डॉ. आरिफ़ मोहम्मद खां* / इसकी अध्यक्षता की माननीय न्यायमूर्ति श्री भॅवर सिंह ( पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने।
विशिष्ट अतिथि थे – *गोपेश्वर महाराज*( महामंडलेश्वर, बलदेव) मथुरा/ *एस. एस. शुक्ला*( विशेष सलाहकार, चुनाव आयोग भारत सरकार) और *उमाकांत द्विवेदी*
( लेखक और पत्रकार) ।
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में थे कानपुर के उद्योगपति –
*बलराम नरूला*( ट्रस्टी संकट मोचन धाम). पूर्व न्यायाधीश पं. प्रेम- नारायण पाराशर के संयोजकत्व में ये कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं माता-पिता ( स्व. कस्तूरी देवी/ स्व. जयनारायण पाराशर) के छवि-चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सबसे पहले संयोजक पूर्व न्यायाधीश पं प्रेम नारायण पाराशर ने अतिथियों के सम्मान में वक्तव्य दिया और संकटमोचन धाम सैलई जनपद कासगंज (उत्तर प्रदेश) के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल माननीय डॉ. आरिफ़ मोहम्मद खां के साथ धाम की पत्रिका *पारायणम्* का विमोचन सभी अतिथि जनों के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न किया गया।
पारायणम् के पूर्व प्रधान सम्पादक
*डॉ. श्रीकृष्ण ‘शरद’* के साथ वर्तमान प्रधान सम्पादक – *एडवोकेट दीपक बैरागी* को
माननीय पूर्व राज्यपाल एवं माननीय न्यायमूर्ति भॅवर सिंह के कर-कमलों द्वारा सम्पादक द्विय को
*श्री संकटमोचन सारस्वत सम्मान* प्रदान किया गया।
श्री संकटमोचन सारस्वत सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों में रहे _
*एस. एस. शुक्ला, डॉ. जे. बी. पाण्डेय ( रांची विश्वविद्यालय),*
*पूर्व न्यायाधीश राम बाबू शर्मा/*
*लेखक डॉ. उमाकांत द्विवेदी*
*डॉ. आकाश पुंढीर ‘जगतराज’*
*आचार्या धारणा जी*
*डॉ. प्रदीप रघुनंदन*
*श्री संकटमोचन धाम सम्मान प्रदान किया गया*
सोरों सूकर क्षेत्र (कासगंज) नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पं. रामेश्वर दयाल महेरे को।








