*जनपद एटा*
आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा थाना सकीट तथा मलावन क्षेत्र के बूथों का किया गया भ्रमण*
आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा एडीएम प्रशासन श्री अजय नारायण, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट तथा मलावन क्षेत्र के विभिन्न बूथों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, संचार व्यवस्था, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं एवं संवेदनशील / अतिसंवेदनशील बूथों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद कर भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये।















