WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर पुलिस द्वारा मंदिर से हुई चोरी की घटना में एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस किया गिरफ्तार , रिपोर्ट राम रतन

जलेसर पुलिस द्वारा मंदिर से हुई चोरी की घटना में एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस किया गिरफ्तार

———————————-

( चोरी किए हुए बर्तन, रुपए और दान पेटिका बरामद )

एटा ! कोतवाली जलेसर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि

वादी द्वारा थाना जलेसर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 02/11/26 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा समसपुर रोड स्थित मंदिर से पूजा के बर्तन तथा दान पेटिका को चोरी कर लिया गया है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं0- 433/26 धारा 305(D) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 433/26 धारा 305(D) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मुख्तयार उर्फ मुस्ताक उर्फ मुखतल्ला उर्फ बाजीगर पुत्र मकबूल खां निवासी नगला मेवातियान थाना अवागढ़ को कलवारी रोड स्थित नींबू के बाग वाले मंदिर के पास से एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 865 रुपए, एक तांबे का लोटा तथा दान पेटिका सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment