WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एसपी सिटी द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एसपी सिटी द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

———————————

एटा! उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के अंतर्गत पुलिस लाइंस में अभ्यर्थियों का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम मोहन तिवारी की टीम के नेतृत्व में चिकित्सीय परीक्षण जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइंस पहुंचकर चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा निर्देशित किया गया कि चिकित्सीय परीक्षण की समस्त प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षण के दौरान अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों के आवागमन, बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें।

पुलिस अधीक्षक नगर ने यह भी निर्देशित किया कि चिकित्सीय परीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी समस्या या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित होती रहे।

Leave a Comment