WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की छत्तीसगढ़ इकाई में संगठन का अभियान तेज, तकदीर कुमार मैत्री बने छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की छत्तीसगढ़ इकाई में संगठन का अभियान तेज, तकदीर कुमार मैत्री बने छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव*

 

कोरबा, छत्तीसगढ़।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी (Indian Media Foundation National Core Committee) की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन विस्तार के अभियान को और अधिक तीव्र कर दिया है। केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र वाघ, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे , केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा , केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष पत्रकार वीरेंद्र मेहरा, राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौबे, राज्य चेयरमैन संतोष कुमार उपाध्याय एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन पवन तिवारी, छत्तीसगढ़ मैनेजमेंट प्रभारी राजवर्धन पांडेय , छत्तीसगढ़ राज्य महिला सेल चेयरमैन लक्ष्मी बर्वे , संत यादव प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़, घनश्याम पवार प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़ एवं अन्य शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल के नेतृत्व में जिले-जिले और ब्लॉक-ब्लॉक तक संगठन के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कोर कमेटी के सहमति पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
तकदीर कुमार मैत्री को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल ने कहा कि संगठन के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरुप यह नियुक्ति संगठन के आधुनिक और पारदर्शी रेफर कोड सिस्टम के माध्यम से की गई है, जिसके अंतर्गत भविष्य की हर नियुक्ति पूरी तरह प्रमाणिक और विश्वसनीय होगी।
नवनियुक्त पदाधिकारी का परिचय:

नाम- तकदीर कुमार मैत्री
पिता- चुड़ामणी मैत्री
पता – मकान नंबर 21, वार्ड नंबर 02, ग्राम-पुटीडीह, पोस्ट- चुराघांठा, जिला- सक्ती छत्तीसगढ़ ,
पिन नंबर- 405688
मोबाइल नंबर – 81200 52023,
रेफर कोड -REVATCG01
आई डी नंबर – ICG 11017
पद -प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़

संगठन: भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी (छत्तीसगढ़ इकाई)
प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल ने तकदीर कुमार मैत्री को बधाई देते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, ईमानदार और समाज तथा पत्रकारों के हितों के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व से जिले से लेकर प्रदेश तक संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

रेफर कोड से होगी अब सभी नियुक्तियां

प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल ने विशेष रूप से रेखांकित किया कि केंद्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुसार अब छत्तीसगढ़ में सभी सांगठनिक नियुक्तियां केवल रेफर कोड के माध्यम से ही निष्पादित की जाएंगी। हर मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी को एक यूनिक रेफर कोड प्रदान किया जाएगा, जिसके जरिए ही नए सदस्य संगठन से जुड़ेंगे और उनकी प्रामाणिकता सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रणाली से फर्जी नियुक्तियों पर पूरी तरह अंकुश लगेगा तथा योग्य एवं सही मीडिया कार्यकर्ताओं का वास्तविक सम्मान सुरक्षित होगा। इस पारदर्शी व्यवस्था से संगठन का संपूर्ण रिकॉर्ड भी डिजिटल और सुरक्षित रहेगा।
छत्तीसगढ़ इकाई में हर्ष की लहर
तकदीर कुमार मैत्री को प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ बनने पर छत्तीसगढ़ इकाई के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि इस कदम से राज्य में संगठन का एक मजबूत गढ़ बनेगा। साथ ही यह घोषणा भी की गई है कि जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएंगी।
रिपोर्टर / प्रेषक: भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी, छत्तीसगढ़ इकाई।

Leave a Comment