WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

22 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक पूरे ब्रज प्रान्त में चलेगा हितचिन्तक अभियान”:- अरविन्द चौहान 

“22 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक पूरे ब्रज प्रान्त में चलेगा हितचिन्तक अभियान”:- अरविन्द चौहान

Oplus_131072

—————————————–

एटा 14 नवम्बर। विश्व हिन्दू परिषद, ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख श्री अरविन्द सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हिन्दू समाज को संगठित करने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा हिन्दू धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं जीवन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आगामी 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2026 तक सम्पूर्ण ब्रज प्रान्त में हितचिन्तक अभियान चलाया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक परिवार, युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तक पहुंचकर उन्हें विश्व हिन्दू परिषद के सेवा, संस्कार, संगठन एवं सामाजिक समरसता के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

श्री चौहान ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हुई थी। परिषद तभी से हिन्दू समाज को संगठित करने, हिन्दू जीवन मूल्यों एवं मानवीय परम्पराओं की पुनर्स्थापना करने तथा समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जैसे विषय आज अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। हितचिन्तक अभियान इन सभी विषयों पर समाज को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को परिषद के सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

 

श्री अरविन्द सिंह चौहान ने ब्रज प्रान्त के सभी जिलों के हिन्दू समाज के लोगों, युवाओं, मातृशक्ति, प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निर्धारित 20 रुपये की सहयोग राशि देकर विश्व हिन्दू परिषद के हितचिन्तक बनें तथा समाज और राष्ट्रहित में चल रहे सेवा एवं जागरण के कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि हिन्दू समाज की एकजुटता, संगठन शक्ति और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक व्यापक प्रयास है। सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर और जन-जन तक पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं।

आइए, हम सभी हितचिन्तक बनें, समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत करें और राष्ट्र व धर्महित के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Comment