WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनगणना-2027: द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*जनगणना-2027: द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*

*

*16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना (Self Enumeration) कार्यक्रम, अधिकाधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें विभागीय अधिकारी*

 

*विभागवार दैनिक कार्य योजना निर्धारित, सभी विभाग अपने कार्मिकों एवं योजनाओं के लाभार्थियों को स्व-गणना से जोड़ें: जिलाधिकारी*

 

एटा, 13 नवंबर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी स्व गणना नोडल अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) कार्यक्रम संचालित किया जाएगा,उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग के लिए निर्धारित दैनिक कार्य योजना के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। शिक्षा, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पुलिस, उद्योग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ कार्मिकों, कार्यालयों से जुड़े लोगों तथा विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। सभी अधिकारी निर्धारित दिवस पर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियां पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं, ताकि देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना में जनपद की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत प्राप्त होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट SE आईडी को सुरक्षित रखने तथा जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर उसे उपलब्ध कराने के संबंध में भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चन्द्र प्रकाश पाठक ने विभागवार स्व-गणना कराने के लिए दिवस निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अधिकाधिक लोगों को स्व-गणना से जोड़ें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर 24*7राष्ट्रीय हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1855 अथवा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 9454417781 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में जिला जनगणना प्रभारी आदेश मौर्य ने स्व-गणना की प्रक्रिया, पूछे जाने वाले प्रश्नों एवं इसके विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी तथा अधिकारियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा, रजत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment