WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 11 कनिष्ठ सहायकों को जनपद एटा में मिली तैनाती, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 11 कनिष्ठ सहायकों को जनपद एटा में मिली तैनाती*

 

*जिलाधिकारी ने चार को प्रदान किए नियुक्ति आदेश*

 

*नवचयनित कार्मिकों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश*

 

एटा 13 नवम्बर 2026।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-08, परीक्षा-2023 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक (जनपद स्तर कार्यालय अधिष्ठान) के पद पर चयनित 1206 अभ्यर्थियों में से जनपद एटा के लिए आवंटित 11 कनिष्ठ सहायकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एम.अरुन्मोली द्वारा चार नवचयनित कनिष्ठ सहायकों ध्रुव कुमार, विनोद कुमार, विशाल एवं कु0 भावना राजपूत को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी नवचयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय सेवा में जनसेवा सर्वोपरि है। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि नवचयनित कार्मिक अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में योगदान देंगे, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह अपर जिलाधिकारी वि0रा0 सी0 पी0 पाठक अन्य उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment