WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकारिता सम्मान और स्वाभिमान की होनी चाहिए, गुलामी की नहीं*

*पत्रकारिता सम्मान और स्वाभिमान की होनी चाहिए, गुलामी की नहीं*

 

*धिक्कार है ऐसी पत्रकारिता को… बोल मेरे आका, क्या हुकुम है?*

 

विषय अटपटा या असत्यतता का नहीं बस इसे नकारात्मकता के बजाय सकारात्मकता से सोचने समझने की जरूरत हैं । क्योंकि आजाद भारत में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर बात की जाए, तो हालात ठीक नहीं है और आज़ादी के इतने साल बाद भी बदहाल पत्रकारिता को सुधारने के लिए कोई ठोस और सकारात्मक प्रयास नहीं हुआ। सरकारें आईं और गईं, नेता बदले, अधिकारी बदले, नियम कानून बदले, लेकिन पत्रकार और पत्रकारिता की हालत बजाय सुधरने के बदहाल होती रही। मगर कम संख्या में ही सही, लेकिन पत्रकार एक लंबे समय बाद अब जाग रहा है, सिर्फ भविष्य के साथ वर्तमान की स्वतंत्र, सुरक्षित और सम्मानजनक पत्रकारिता का माहौल बनाने के लिए । परिणामस्वरूप चंद को छोड़कर लगभग हर पत्रकार चिंतित है और प्रयासरत भी है और होना भी चाहिए। क्योंकि लोकतांत्रिक भारत में सिर्फ प्रेस ही है, जिसे स्वार्थियों ने समय-समय पर इस्तेमाल किया, किसी ने कभी पत्रकारिता को बेहतर बनाने का प्रयास नहीं किया । यही वजह है कि चंद लोगों को छोड़कर, एक बड़ी संख्या के पत्रकारों और उनके परिवारों को तमाम तरह की समस्याओं से जोखिमों से जूझना पड़ता रहा। न कोई पगार न पेंशन, न सुबिधा न सुरक्षा और न ही सम्मान हर कदम पर सिर्फ जोखिम और जलालत, क्या ये हालात किसी से छिपे हैं, नहीं, बस समझने वालों का अभाव है। अन्यथा कदम-कदम पर अभद्रता, अमानवीयता, मारपीट, हमले, हत्या और झूठे मुकदमों जैसी यातनाओं से अधिकांश पत्रकारों को अब तक जूझना ही पड़ा है। इसके लिए शायद ही कोई किस्मत वाला पत्रकार होगा, जो इन यातनाओं से अछूता रहा हो। अन्यथा जिसने जन सरोकार की निष्पक्ष पत्रकारिता करने का प्रयास किया उसकी कलम को तोड़ने या बंधक बनाने का प्रयास किया गया, पत्रकारों को प्रताड़ित किया गया । ऐसे में सवाल सिर्फ यह है कि इन तमाम तरह की यातनाओं और प्रताड़नाओं के दौरान पीड़ित पत्रकार और उसके परिवार की मदद में साथ कौन रहा? हर पत्रकार को ये समझना होगा और सोच बदलना होगा कि मुसीबत के समय किसने उसका साथ दिया, जिस नेता, अधिकारी, जनप्रतिनिधि ने मुशीबत के समय साथ नहीं दिया, क्या उसका साथ देना उचित हैं ? बंद करना होगा हर स्वार्थी के साथ, उसकी एक सूचना पर दौड़कर हाजिर होना, सोच बदलना होगा और जिसने तुम्हारे दुख में साथ नहीं दिया उसकी चाटुकारिता में कलम घिसना बन्द करो । जो तुम्हारे सम्मान की रक्षा नहीं कर सका उसके लिए अपनी कलम को गिरवी मत रखो। पत्रकारिता सम्मान और स्वाभिमान की होना चाहिए, गुलामी या बंधुआ मजदूरों वाली नहीं। ऐसे पत्रकारों पर धिक्कार है जो अपने आका के सामने नतमस्तक होकर कहे…

*बोल मेरे आका, क्या हुकुम है?*

 

यह पत्रकारिता नहीं गुलामी हैं, कलम पर कलंक है। सच्चा पत्रकार न किसी पार्टी नेता अफसर का पीए होता हैं न प्रवक्ता, और न लिखिया मुंशी। वह आईना दिखाने की सोच से बदलाव हेतु सच लिखता है, एक सच्चा पत्रकार सच का समर्थन और गलत का विरोध करता हैं, उसका सत्ता या विपक्ष से कोई सरोकार नहीं, न किसी से दोस्ती न किसी से दुश्मनी, बेहतर समाज और सुखद सुंदर भारत बनें यही हर पत्रकार की सोच और प्रयास होना चाहिए । अब भी वक्त हैं सोच बदलो और अधिकारों की आबाज उठाओ, क्योंकि पत्रकारिता अब सम्मान और स्वाभिमान की करनी है …

 

*-बबलू चक्रवर्ती*

Leave a Comment