मलावन पुलिस द्वारा ग्राम नूरपुर में दो पक्षों द्वारा फायरिंग, पथराव तथा जानलेवा हमला करने के मामले में 16 अभियुक्त गिरफ्तार
——————————–
एटा ! थाना मलावन के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना का गत
दिनांक 09/10.11.2026 की रात्रि को थाना मलावन पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नूरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग और पथराव हो रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना मलावन से पर्याप्त पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचा और फायरिंग और पथराव कर रहे दोनों पक्षों को समझाते हुए रोकने का प्रयास किया किंतु दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर फायरिंग और पथराव करते रहे, इससे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। थाना मलावन पुलिस द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों पक्षों से 16 लोगों को अभिरक्षा में लिया गया, जिनमें से एक अभियुक्त संदीप पुत्र सत्यपाल सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा 08 जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। कुछ अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। प्रकरण के संबंध में थाना मलावन पर मुअस0- 176/2026 धारा 109(1), 352, 351(3), 125 बीएनएस, धारा 7 आपराधिक कानून अधिनियम तथा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
*प्रथम पक्ष–*
1. लोकेन्द्र पुत्र मुनेश कुमार
2. राकेश सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह
3. रामखिलाड़ी पुत्र कुँवरपाल सिंह
4. दिनेश पुत्र हुकम सिंह
5. अमर सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह
6. अंकित पुत्र रामवीर सिंह
7. रामसिंह पुत्र सत्यपाल सिंह
8. शैलेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह
9. जितेन्द्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह
10. सिद्धान्त राठौर पुत्र योगेन्द्र सिंह
11. संदीप पुत्र सत्यपाल सिंह, निवासीगण ग्राम सौंहार, थाना मलावन, जनपद एटा।
द्वितीय पक्ष–
1. सीताराम पुत्र ओमवीर सिंह, निवासी ग्राम सौंहार, थाना मलावन, जनपद एटा।
2. चेतन पुत्र ओमवीर सिंह, निवासी ग्राम सौंहार, थाना मलावन, जनपद एटा।
3. विपिन कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नूरपुर, थाना मलावन, जनपद एटा।
4. विनय सिंह पुत्र चेतन सिंह, निवासी दीनदयाल पुरम कॉलोनी, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज।
5. अतुल कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी लेहा वाजिदपुर, थाना सिकन्दराराऊ, जनपद हाथरस।
*एटा पुलिस की आमजन से अपील —*
किसी भी प्रकार के विवाद में हिंसा, फायरिंग या पथराव कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना तत्काल 112 या संबंधित थाने को दें।













