*विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद एटा में 19 अधिकारियों को रिजर्व सेक्टर ऑफिसर/मैजिस्ट्रेट के रूप में किया गया तैनात*
*निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन हेतु रिजर्व अधिकारियों को समय से उपस्थित रहने एवं सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने के निर्देश*
एटा,10 नवम्बर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत 19 अधिकारियों को रिजर्व सेक्टर ऑफिसर/मैजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत खाद्य एवं विपणन विभाग, कृषि विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज, उद्योग विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक वानिकी विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रिजर्व सेक्टर ऑफिसर के रूप में नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी नामित अधिकारी निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्ध रहें। संबंधित अधिकारी निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जा रही हैं।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻













