हापुड़ में ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत हापुड़ देहात पुलिस ने बिछड़े युवक को परिजनों से मिलाया,
हापुड़ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से रास्ता भटककर थाना क्षेत्र में पहुंच गए एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को अथक प्रयासों के बाद उसके परिजनों से मिलवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की तेल मिल सरकारी कॉलोनी निवासी एक युवक रास्ता भटककर थाना हापुड़ देहात की चौकी क्षेत्र में पहुंच गया था। युवक मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने घर और परिजनों के संबंध में सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। पुलिस ने युवक की स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया और उसकी पहचान व परिजनों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए।
थाना हापुड़ देहात पुलिस थाना प्रभारी पारस मलिक की पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और आखिरकार युवक के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बिछड़े युवक को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
युवक को परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम
* उपनिरीक्षक अमित कुमार, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़।
* कांस्टेबल 411 अभिषेक कुमार त्यागी, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़।
हापुड़ पुलिस का यह कार्य पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।।
पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार














