WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चकिया कस्बे में सुबह 5 बजे से अवैध शराब की बिक्री, छात्राओं से अभद्रता – ग्रामीणों में आक्रोश

पत्रकार अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट।

 

*चकिया कस्बे में सुबह 5 बजे से अवैध शराब की बिक्री, छात्राओं से अभद्रता – ग्रामीणों में आक्रोश*

 

*चकिया (चंदौली)।* चकिया कस्बे से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि कस्बे में सुबह 5 बजे से ही अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है और अवैध ढंग से पिलाई भी जाती है।

 

 

चकिया कस्बे में कुछ लोगों द्वारा सुबह-सवेरे से ही अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। आरोप है कि खुले में शराब पिलाई जाती है जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

आरोप है कि इसी स्थान पर एक महिला द्वारा गांजा बेचने का अवैध कार्य भी किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय जब स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए जाते हैं, उसी समय शराब के नशे में धुत नशेड़ी सड़क पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। छात्राओं और राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शराबियों द्वारा बच्चियों पर फब्तियां कसने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।

 

 

 

क्षेत्रीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है, जिसके कारण अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि यह उनका आरोप है, पुलिस प्रशासन को इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

 

क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि चकिया कस्बे में हो रही अवैध शराब और गांजा बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। सुबह 5 बजे से चल रहे इस अवैध अड्डे को बंद कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

 

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूली छात्र-छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वह नियमित गश्त बढ़ाए और ऐसे अवैध धंधों पर अंकुश लगाए।

Leave a Comment