WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नौ महीने से झेल रही हूं ज़ुल्म” : तहसीलदार राखी शर्मा ने CM से लगायी इंसाफ़ की गुहार,DMपर लगाया उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

नौ महीने से झेल रही हूं ज़ुल्म” : तहसीलदार राखी शर्मा ने CM से लगायी इंसाफ़ की गुहार,DMपर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

फिरोजाबाद :टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तहसीलदार राखी शर्मा का आरोप है कि जिलाधिकारी रमेश रंजन, उनके ओएसडी समेत चार सहयोगियों ने भ्रष्टाचार के मामले की एक जांच रिपोर्ट को गलत ढंग से पेश करने का दबाव डाला. मैंने ऐसा नहीं किया तो मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया. तहसीलदार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है.

 

तहसीलदार राखी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार में साथ न देने पर जिलाधिकारी द्वरा उनका उत्पीड़न 9 महीने से किया जा रहा है. उत्पीड़न भी इस कदर कि कुछ बातें तो साझा नहीं की जा सकतीं हैं. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच मुझे मिली थी, जिसमें जिलाधिकारी के ओएसडी और अन्य कर्मियों द्वारा फेवर में रिपोर्ट देने का दवाव डाला गया. ऐसा न करने पर बगैर स्पष्टीकरण मांगे मेरा वेतन रोक दिया गया.राखी शर्मा ने कहा, मुझे एडवर्स एंट्री भी दी गयी. जिलाधिकारी के ओएसडी की तरफ से एक आईफोन की डिमांड की गयी. मैंने फोन दे भी दिया, जिसका प्रयोग डीएम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर रात में ट्रेज़री खुलवाने के बाद मुझे वेतन तो दिया गया, लेकिन मेरा उत्पीड़न जारी रखा गया. मेरे खिलाफ कई जांचें शुरू करा दी गयी हैं.

 

राखी शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के जिलाधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए. जब तक उच्च स्तर पर जांच नहीं होगी, तब तक जिले में निष्पक्ष प्रशासन संभव नहीं है. तहसीलदार ने अपने तबादले को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि उनका स्थानांतरण टूंडला से शिकोहाबाद कर दिया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक आधिकारिक स्थानांतरण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. बावजूद, उनकी जगह दूसरे तहसीलदार को भेज दिया गया है. मामले में जिलाधिकारी रमेश रंजन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष