WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए ग्रामीण अंदोलित, पहुंचे एसपी ऑफिस।

रिपोर्ट:: रामआसरे (प्रयागराज)

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बगहा मजरे सरकंडी गांव के एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों ने गांव के राममूरत निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है। अवकाश होने के कारण पुलिस अधीक्षक से भेंट नहीं हो सकी, तो क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप से मिलकर आपबीती बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि राममूरत निषाद ने अवैध असलहा से फायर किया और डीजे में आग लगाने का प्रयास किया। मूर्ति विसर्जन के दिन दहशत फैलाने का प्रयास किया है। रोज गाली गलौज करता है। नागरिकों का जीना हराम किए हैं नशे का लाती है। अवैध कट्टा कुल्हाड़ी लेकर चलता है, विरोध करने पर उसने खुद की टीन छप्पर गिराकर चौकी में झूंठी शिकायत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में असोथर पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और सरकंडी चौकी इंचार्ज पर राममूरत से मिले होने का आरोप लगाया। अनिल
निषाद की अगुवाई में पार्वती पत्नी कमलेश, धीरज कुमार, देवी दयाल, मगन पाल, ओमप्रकाश, कलावती, चंदा देवी, छाया देवी, कृष्णा कुमारी, गोधनी, उषा देवी, रामकेश,
सुखपाल निषाद, राजेश, ननकू, शांति देवी सहित सभी लोग विधायक के आवास पर भी गए। लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी तो कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment