WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

25 करोड़ के सरकारी खेल मैदान पर भू-माफिया की नजर, अवकाश में मिट्टी डालकर कब्जे की कोशिश, प्रशासन ने रुकवाया निर्माण,BMF News

*ब्रेकिंग न्यूज़*

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़

*हापुड़ जिले में तहसील धौलाना में 25 करोड़ के सरकारी खेल मैदान पर भू-माफिया की नजर, अवकाश में मिट्टी डालकर कब्जे की कोशिश, प्रशासन ने रुकवाया निर्माण*

*हापुड़ जिले में तहसील धौलाना में 25 करोड़ रुपये के सरकारी खेल मैदान की जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। धौलाना-गुलावठी मार्ग पर स्थित इस जमीन पर मिट्टी भराव और निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे मंगलवार को सूचना पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई कर रुकवा दिया।लेखपाल टिंकू राम के अनुसार, खसरा संख्या 1345ड की यह जमीन खेल मैदान के लिए आरक्षित है। आरोप है कि खसरा संख्या 1346 के कुछ खातेदार तीन दिन के अवकाश का फायदा उठाकर मिट्टी डालकर इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।मामले की शिकायत एसडीएम ऋषि राव को मिली, जिसके बाद उन्होंने तहसीलदार को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और चेतावनी दी कि दोबारा कब्जे की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम ऋषि राव ने कहा कि धौलाना में अवैध कब्जे के कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने की इजाजत किसी को नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स सक्रिय है और अवैध कब्जों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment