WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

 

*जनपद एटा।साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला*

 

एटा,श्रीमान पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ (उ0प्र0) के आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-एटा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) जनपद एटा की उपस्थिति में ICICI Bank Limited के अधिकारीयों द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से म्यूल अकाउंट एंव साइबर वित्तीय अपराध,MRM पोर्टल,GRM पोर्टल,पेमेन्ट पोर्टलों के सम्बन्ध कार्यशाला आयोजित की गयी जिसमें जनपद के समस्त निरीक्षक ,शाखा प्रभारी एंव समस्त थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी मय टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया*‼️

 

अवगत कराना है कि दिनांक 28.10.2026 को बहुद्देशीय हाल पुलिस लाइन जनपद एटा में अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) श्री सच्चिदानंद की उपस्थिति में ICICI Bank Limited के चीफ मैनेजर श्री अरविन्द सिंह व श्री अधीश शर्मा एंव साइबर थाना प्रभारी श्री शंभूनाथ सिंह मय टीम व जनपदीय साइबर सेल द्वारा म्यूल अकाउंट एंव साइबर वित्तीय अपराध,MRM पोर्टल,GRM पोर्टल,पेमेन्ट पोर्टलों व साइबर पुलिस एंव बैंकों के समनवय के सम्बन्ध में जनपद के समस्त निरीक्षक,क्राइम ब्रांच,थाना-A.H.T. एटा,समस्त शाखा प्रभारी एंव जनपद के थाना पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी व टीम को बुलाकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित आये समस्त अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा कार्यशाला में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया एंव कार्यशाला के उपरान्त जनपद पुलिस द्वारा अपनी अपनी जिज्ञासाओं के सम्बन्ध में प्रश्न पूछे गये जिनका बैंक अधिकारी व साइबर थाना प्रभारी द्वारा निराकरण किया गया। कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुयी ।

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) जनपदीय नोडल अधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर थाना/समस्त थाना-साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा अब तक साइबर अपराधों से सम्बन्धित कुल 88,38,200 (अठासी लाख अढ़तीस हजार दो सौ रुपए) की धनराशि रिफंड करायी गयी है एंव साइबर अपराध में संलिप्त 2068 सिम व 3572 आईएमईआई ब्लाक कराये गये है।*

Leave a Comment