WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह में छोटे बच्चों का होगा बेहतर इलाज : डॉ किरण शंकर दास गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का बोरो में हुआ शुभारंभ

गिरिडीह में छोटे बच्चों का होगा बेहतर इलाज : डॉ किरण शंकर दास

गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का बोरो में हुआ शुभारंभ

 

 

झारखंड गिरिडीह से अमित अग्रवाल की रिपोर्ट

 

गिरिडीह। शहर के पचंबा रोड स्थित बोड़ो में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अर्जुन प्रसाद और डॉ राकेश रंजन के पहल पर गिरिडीह का पहला चाइल्ड स्पेशलिस्ट गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की शुरुवात की गई है। जिसका उद्घाटन रांची रिम्स से आए नियोनाटॉलॉजी डिपार्टमेंट के एच ओ डी डॉ किरण शंकर दास, महापौर प्रमिला मेहता और उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके पहले हॉस्पिटल में डॉ राकेश रंजन के पिता बासुदेव वर्मा एवं उनकी माता ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पिछड़ा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, आईएमए के अध्यक्ष डॉ रियाज अहमद, डॉ तारकनाथ देव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, पार्षद संजीव कुमार गुड्डू, डॉ आरआर केडिया, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ किरण कौशल, डॉ श्यामल कुमार, डॉ रवि महर्षि, डॉ राजीव कुमार, डॉ श्रवण कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ मनीष कांत, डॉ सचिन कुमार, डॉ आनंद कुमार, डॉ लिली, डॉ पूजा, सहित शहर के कई जाने माने चिकित्सक मौजूद थे।

 

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने हॉस्पिटल का अवलोकन किया और हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य अतिथि रांची रिम्स से आए नियोनाटॉलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ किरण शंकर दास, महापौर प्रमिला मेहता और उपमहापौर सुमित कुमार सहित अन्य अतिथियों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब बच्चों को क्रिटिकल केयर के लिए गिरिडीह से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब गिरिडीह में छोटे-छोटे बच्चों का यहां बेहतर इलाज होगा, जो गिरिडीह के लोगों के लिए बहुत ही सुविधा होगी।

 

डॉ अर्जुन कुमार और डॉ राकेश रंजन ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए यहां सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यहां ओपीडी के साथ एनआईसीयू, पीआईसीयू, वेंटिलेटर और वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात है कि यह हॉस्पिटल 24 घंटे खुला रहेगा।

 

मौके पर रिंकेश कुमार, सुनील मंथन शर्मा, कवि राज, कुणाल, धनंजय कुमार, राजेंद्र वर्मा, विकास गुप्ता सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने डॉ अर्जुन प्रसाद और डॉ राकेश को शुभकामनाएं दी

Leave a Comment