WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

500 महिलाओं के हाथों में रची मेहंदी,आकर्षक मेहंदी, उत्साहपूर्ण माहौल और लकी ड्रॉ के उपहारों ने बढ़ाई करवाचौथ की रौनक, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय एवं जी ब्लॉक सुधार समिति का संयुक्त मेहंदी शिविर, 500 महिलाओं के हाथों में रची मेहंदी,आकर्षक मेहंदी, उत्साहपूर्ण माहौल और लकी ड्रॉ के उपहारों ने बढ़ाई करवाचौथ की रौनक

 

आगरा । आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के पावन अवसर पर संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय एवं जी ब्लॉक सुधार समिति, कमला नगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 500 महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक महिलाओं के हाथों में सुंदर मेहंदी रचाकर त्योहार की खुशियों में चार चांद लगा दिए। आयोजन के दौरान निकाले गए तीन लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती पूजा बंसल एवं श्री गिर्राज बंसल ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की संस्थापिका श्रीमती आशा चावला, समूह निदेशिका प्रिया कपूर, अनु चावला, प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी तथा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

महाविद्यालय के निदेशक श्री रविकांत चावला ने कहा कि करवाचौथ जैसे पारंपरिक पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाने का अवसर प्रदान करना सम्मान, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी एवं आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित करते हैं।

जी ब्लॉक सुधार समिति की महिला विंग की संयोजिका श्रीमती अनुपम सक्सेना ने कहा कि यह अत्यंत शानदार, सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन रहा। लगभग 500 महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाने के साथ लकी ड्रॉ के माध्यम से उपहार वितरित करना आयोजन का आकर्षण रहा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता, महिला सम्मान और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देना है। इस शानदार आयोजन को देखते हुए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में आयोजित तीन लकी ड्रॉ में श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती क्षमा चतुर्वेदी एवं श्रीमती कोमल लूथरा विजेता रहीं, जिन्हें उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. योजना मिश्रा रहीं। शिविर को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रवक्ताओं, छात्राओं तथा जी ब्लॉक सुधार समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जी ब्लॉक सुधार समिति की ओर से उपस्थित पदाधिकारी समिति अध्यक्ष राजीव वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष चोपड़ा, संयुक्त मंत्री जगत गुप्ता, मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, महिला विंग की संयोजिका अनुपम सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शानू वर्मा, महामंत्री राधिका चोपड़ा, उपाध्यक्ष अनिता बंसल, उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष पूजा सक्सेना, संयुक्त मंत्री शालू शर्मा, शशि बंसल, रंजना गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन महिला सम्मान, सामाजिक सहयोग और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Leave a Comment