WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

स्नातक बी जे पी को

 

आगरा। आगरा खंड की विधान परिषद की स्नातक सीट के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। खास बात यह है कि मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। कल सुबह से शुरू हुई मतगणना अब पूरी हो चुकी है।

 

शिक्षक सीट पर कुल तीन राउंड में मतगणना हुई। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को 29,865 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को 9,389 वोट मिले। किसी भी प्रत्याशी को कुल वैध मतों का 50 प्रतिशत हासिल नहीं होने के बाद वरीयता के आधार पर मतगणना कराई गई। पहले चरण के बाद दूसरी वरीयता के मतों की गणना की गई। इसके बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने 4,263 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। मानवेंद्र प्रताप सिंह की यह लगातार दूसरी जीत है, जिसे इस चुनाव में बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि उनकी जीत के अंतिम अंतर और वोटों के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वरीयता के आधार पर मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक आंकड़े स्पष्ट होंगे। दोनों सीटों के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। समर्थकों की ओर से जीत का जश्न मनाया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने जुलूस निकालने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन की ओर से विजय जुलूस और भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के परिणाम ने एक तरफ जहां भाजपा को स्नातक सीट पर लगातार दूसरी जीत दिलाई है, वहीं शिक्षक सीट पर सपा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए अपना कब्जा जमाया है। चुनाव परिणाम के बाद दोनों दलों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment