WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वीरेंद्र कुमार महंत बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के करतला ब्लॉक अध्यक्ष

वीरेंद्र कुमार महंत बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के करतला ब्लॉक अध्यक्ष

संगठन विस्तार: कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में मीडियाकर्मियों के अधिकार व सुरक्षा के लिए मिला नया नेतृत्व।

 

 

(छत्तीसगढ़):

पत्रकारों, मीडियाकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा व संगठन के विस्तार हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)’ की कोर कमेटी की सहमति से छत्तीसगढ़ राज्य में संगठन का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तिमनभौना निवासी वीरेंद्र कुमार महंत (पिता: श्री रामेश्वर दास महंत) को भारतीय मीडिया फाउंडेशन का करतला ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की औपचारिक घोषणा भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रेवतलाल पटेल द्वारा राष्ट्रीय एवं केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के आधार पर की गई।

केंद्रीय व राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन व आशीर्वाद

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय व राष्ट्रीय कोर कमेटी पदाधिकारियों ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व:

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी): पंडित बालकृष्ण तिवारी,

केंद्रीय अध्यक्ष (पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी): करन छौकर,

संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी): राजेंद्र वाघ,

संस्थापक प्रतिनिधि व राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन: मिथिलेश कुमार मौर्य,

राष्ट्रीय पार्षद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष: रेवतलाल पटेल,

छत्तीसगढ़ महिला सेल चेयरमैन: लक्ष्मी बर्वे,

प्रदेश सचिव: संत यादव,

प्रदेश संगठन सचिव: घनश्याम पवार,

कोरबा जिलाअध्यक्ष: मनोज कुमार केसरवानी, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोर कमेटी एवं कोरबा जिला कोर कमेटी के समस्त उपाध्यक्ष, महासचिव सचिव एवं संगठन सचिव एवं पार्षद, ने अपने सहमति व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

 

 

तथा अन्य सभी राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने वीरेंद्र कुमार महंत को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सशक्त मीडिया एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प

नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महंत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष रेवतलाल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

> “भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जिस ‘सशक्त मीडिया, भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ और ‘सशक्त मीडिया, समृद्ध भारत’ के मूल ध्येय के साथ कार्य कर रहा है, उसे करतला ब्लॉक के जमीनी स्तर तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र के पत्रकारों, मीडिया साथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।”

>

इस नियुक्ति से क्षेत्र के पत्रकारों, स्थानीय नागरिकों तथा समर्थकों में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

Leave a Comment