WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खाद्य अपमिश्रण ,जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, रिपोर्ट डॉ विनय शौनिक

खाद्य अपमिश्रण ,जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़।

त्योहारों के आगमन पर मिलावटी खाद्य पदार्थों से आम जन का स्वास्थ्य किस तरह प्रभावित हो जाता है वह सामान्यतः आधी से ज्यादा आबादी इस बात से अनभिज्ञ रहती है । खासतौर से त्यौहारों पर मिठाई खरीदने , उपहारों में मिठाई देना एक आम रिवाज है लेकिन क ई जगह देखने में आता है कि प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार एडवाइजरी जारी करने के बाद भी ज्यादा तर मिष्ठान विक्रेता , निर्माता

मानको के अनुरूप न तो खाद्य पदार्थों का निर्माण करते हैं और न ही खाद्य संरक्षण अधिनियम का पालन करते हैं और क ई उपभोक्ताओं के अनुसार खाद्य विभाग भी उन मानकों को अनदेखा करते हुए खुले आम बिक्री होने देता है ऐसा अक्सर देखने में आता है कि फूड स्टॉल , और संबंधित लोग या तो जान बूझ कर अथवा अनजान बनकर अपनी कारगुजारियों में मस्त रहते हैं।

अभी हाल ही घटित एक घटना ने आम जन मानस को झकझोर कर रख दिया कि एक बच्ची जो समीपवर्ती कस्बे मिरहची की निवासी थी तथा ऐंजल द फ्यूचर , मारहरा में 10 वी क्लास की छात्रा थी जो नवरात्र व्रत के उपरांत अपनी बुआ के साथ चामुंडा मां के दर्शन करने कासगंज आई थी कि वह आइसक्रीम , और चाऊमीन खाने के बाद आटो से मिरहची के लिए रवाना हुई रास्ते में उसने कोल्डड्रिंक भी पी , रास्ते में उसे उल्टी हुई और मिरहची पहुंचते उसकी हालत बिगड गई परिजन उसे पुनः कासगंज लेकर दौड़े लेकिन एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से परिवार में जो कोहराम मचा वह तो अपनी जगह है लेकिन अलग अलग अंदाज लोग लगाते रहे ,कुल मिलाकर खाद अपमिश्रण को ही उसका जिम्मेदार माना जा रहा है एक चिकित्सक के अनुसार चाऊमीन में पड़ने वाला आरजीमोन नाम का पदार्थ क ई तरह से रोग का कारण बनता है, मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदने वाली महिला रौशनी , कुसुम लता , और बीरपाल बताते हैं कि क ई हलवाई एक माह पूर्व ही मिठाइयां बना कर रख लेते हैं और धूल , मिट्टी की परवाह किए बिना सरकार द्वारा जारी मानकों की अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से मिठाई बेचते हुए जनता की जेब को हल्का करते हैं ये हलवाई लोग बिक्री की कोई रसीद नही देते और डिब्बे को भी मिठाई के साथ तौल देते हैं रौशनी बताती है कि क ई बार जब उनसे डिब्बे को मिठाई के साथ न तौलने और मिठाइयों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंग प्रयोग करने की बात कही जाती है तो लड़ने को तैयार हो जाते हैं ,हाल ही में खाद्य संरक्षण विभाग ने चार कुन्टल अपमिश्रित पनीर डेयरी से फिंकवाया तथा देशी घी का कार्य कर रहे चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करके उनके स्टाक को सील किया और नमूने प्रयोगशाला को भेजें ग ए लेकिन मानकों की अनदेखी किन पैरामीटर पर देखी जायेगी यह देखने की बात है।

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल