WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सौर ऊर्जा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प

चोपन, सोनभद्र। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पंचायत चोपन कार्यालय मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप राकेश केसरी के प्रतिष्ठान आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर के नवीन शाखा कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री विद्या शंकर पांडेय ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिष्ठान के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर पैनल लगवाने, सरकारी अनुदान, पंजीकरण प्रक्रिया, बैंक ऋण संबंधी जानकारी एवं सीसीटीवी सुरक्षा सुविधाओं के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क सौर ऊर्जा पंजीकरण एवं जनसहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ उपहार भी वितरित किए गए।प्रतिष्ठान के संचालक राकेश केसरी की इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करना, बिजली पर होने वाले खर्च को कम करने के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता देना है।आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर की चोपन में नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को सौर ऊर्जा, सरकारी अनुदान एवं सुरक्षा सुविधाओं से संबंधित जानकारी और सहायता अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। यह पहल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल