WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को पास कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार।अदलहाट पुलिस ने व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से लोकेटर का कार्य करने के मामले में की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय भेजा।

 यासीन खान की खास रिपोर्ट।

 अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को पास कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार।अदलहाट पुलिस ने व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से लोकेटर का कार्य करने के मामले में की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय भेजा।

 

मीरजापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र में व्हाट्सऐप समूह बनाकर कथित रूप से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त ओवरलोड वाहनों को पास कराने के लिए लोकेटर का कार्य करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। अमर उजाला के संवाददाता तेजनारायण सिंह ने अदलहाट थाने में सूचना दी थी कि कुछ लोग व्हाट्सऐप समूह बनाकर अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े ओवरलोड वाहनों को रास्ता दिलाने और उन्हें पास कराने के लिए लोकेटर का कार्य कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा अपराध संख्या 244/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) एवं 319(2) में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अदलहाट पुलिस ने विवेचना और साक्ष्य संकलन के क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा निवासी अब्दुल सलाम, चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी लच्छू यादव, अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया निवासी निशांत, कर्मा निवासी सुनील कुमार सिंह तथा बिसौरा निवासी इमरान अहमद शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल