WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बभनी के सतबहनी में सीसी रोड निर्माण पर सवाल, 8.36 लाख के काम की जांच की मांग.

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

 सोनभद्र। विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत सतबहनी में चक मार्ग पर कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित सोलिंग की जगह बड़े-बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने और मानक के अनुरूप सड़क बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पक्की सड़क से अमरशाय के घर तक करीब 8.36 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क के आधार में बड़े-बड़े पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि मजबूत आधार के लिए निर्धारित सामग्री का इस्तेमाल और उचित तरीके से कुटाई किया जाना जरूरी है। आधार में खाली जगह रह जाने या पर्याप्त कुटाई नहीं होने से भविष्य में सड़क धंसने और क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व इस स्थान पर सात मीटर चौड़ा चक मार्ग बनाया गया था। अब यहां तीन मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले से मौजूद चक मार्ग की चौड़ाई और उपयोगिता प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ चक मार्ग की स्थिति और चौड़ाई की भी जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीण प्रताप नारायण,हदय नारायण,जान सिंह ,मोहन सिंह, सीताराम,राम अवतार,राम किशुन,देव नारायण, रामबली, जीत कुमार और मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर स्थलीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क टिकाऊ बने और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल