WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

परशुराम मॉडल स्कूल में प्रतिभा को मिला सम्मान, निःशुल्क प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन : प्रथम पुरस्कार 8000, द्वितीय 6000, तृतीय 4000, 12 मेधावियों को सांत्वना पुरस्कार, ‘AI: वरदान या अभिशाप’ विषय पर गरजें छात्र-छात्राएं।

सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट।

परशुराम मॉडल स्कूल में प्रतिभा को मिला सम्मान, निःशुल्क प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

: प्रथम पुरस्कार 8000, द्वितीय 6000, तृतीय 4000, 12 मेधावियों को सांत्वना पुरस्कार, ‘AI: वरदान या अभिशाप’ विषय पर गरजें छात्र-छात्राएं।

जमालपुर (मिर्जापुर)।

oplus_0
oplus_0

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माँ फूलझारी देवी ट्रस्ट, लोढ़वाँ के तत्वावधान में *परशुराम मॉडल स्कूल, गोगहरा, जमालपुर में एक भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक श्रीपति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण अंचल के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से निःशुल्क प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
मेधावियों पर हुई पुरस्कारों की बौछार –
आयोजन के अनुसार, लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया –
– प्रथम पुरस्कार – 8,000 रुपये
– द्वितीय पुरस्कार – 6,000 रुपये
– तृतीय पुरस्कार – 4,000 रुपये
– सांत्वना पुरस्कार -कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के कुल 12 चयनित छात्र-छात्राओं को 1,800 रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
AI: वरदान या अभिशाप’ पर होगी तकरार –
छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता और तार्किक शक्ति को बढ़ावा देने के लिए AI: वरदान या अभिशाप’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । भाषण प्रतियोगिता में शीर्ष तीन प्रतिभागियों के साथ-साथ एक छात्र व एक छात्रा को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे प्रतिभागियों के नामांकन के साथ हुई। इसके बाद लिखित परीक्षा, फिर भाषण प्रतियोगिता और दोपहर में अतिथियों के सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
आयोजकों ने बताया कि इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय क्षेत्र के सामान्य जन के शैक्षणिक, तकनीकी, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान को गति देना है।

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल