WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट पथ संचलन, कदमताल करते निकले सैकड़ों गणवेशधारी स्वयंसेवकBMF News

*निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट पथ संचलन, कदमताल करते निकले सैकड़ों गणवेशधारी स्वयंसेवक*

 

*विभाग प्रचारक हरिशंकर ने बौद्धिक में दिया राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का संदेश, नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा संचलन*

 

*निम्बाहेड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, निम्बाहेड़ा नगर की ओर से रविवार को विराट पथ संचलन निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासित कदमताल की।*

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह नजर आया। संचलन के माध्यम से अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

पथ संचलन में विभाग प्रचारक हरिशंकर, मुख्य अतिथि उद्योगपति प्रियांक नरेड़ी तथा जिला संचालक शांतिलाल सहित संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक शामिल हुए। गणवेश में कतारबद्ध होकर कदमताल करते स्वयंसेवकों का संचलन नगर में आकर्षण का केंद्र रहा।

 

*मंडी प्रांगण से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरा संचलन*

 

विराट पथ संचलन मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुआ। यहां से स्वयंसेवक मंडी चौराहा, परशुराम सर्कल, कैंची चौराहा, चित्तौड़ी दरवाजा, सदर बाजार, मोती बाजार, सब्जी मंडी, रामद्वारा, रामा स्टूडियो, दशोरा तिराहा, राजोरा गली, मेवाती मोहल्ला, नूरमहल रोड, स्वामी विवेकानंद सर्कल, एलआईसी ऑफिस, विश्नोई डेंटल और उदयपुर रोड होते हुए पुनः मंडी प्रांगण पहुंचे। निर्धारित मार्ग पर संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल के साथ अपनी सहभागिता निभाई।

 

*बौद्धिक में राष्ट्रसेवा पर दिया जोर*

 

कार्यक्रम के दौरान विभाग प्रचारक हरिशंकर ने बौद्धिक संबोधन दिया। उन्होंने संघ के विचारों, राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

*विराट पथ संचलन के माध्यम से संगठनात्मक एकता, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया!*

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल