WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रयागराज – शिव इंटर कॉलेज कटहरा में एमएलसी उम्मीदवार डॉक्टर मानसिंह यादव की गरज, सपा प्रत्याशी की जीत के लिए बनी मजबूत रणनीति सकुशल मतदान संपन्न

प्रयागराज – शिव इंटर कॉलेज कटहरा में एमएलसी उम्मीदवार डॉक्टर मानसिंह यादव की गरज, सपा प्रत्याशी की जीत के लिए बनी मजबूत रणनीति सकुशल मतदान संपन्न।

जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व जिला अध्यक्ष पंधारी यादव ने साझा किया मंच,  मतदान सकुशल संपन्न।

 

प्रयागराज (उ.प्र.)। प्रयागराज के प्रतिष्ठित शिव इंटर कॉलेज, कटहरा में एक महत्वपूर्ण बैठक  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी उम्मीदवार डॉक्टर मानसिंह यादव जी की जीत पर चर्चा ।

 

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से श्री उत्तम सिंह यादव, सदस्य जिला पंचायत धनपुर वार्ड नंबर 2, श्री श्याम लाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री पंधारी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

 

एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए एक मजबूत और धारदार रणनीति के तहत मतदान कराया गया। सभी लोगों ने एकजुट होकर अपनी शक्ति प्रदर्शन दिखाई।

 

प्रमुख बिंदु:

. एमएलसी उम्मीदवार डॉक्टर मानसिंह यादव जी ने शिक्षा, शिक्षकों के हित और सामाजिक न्याय के अपने एजेंडे को रखा।

. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह यादव जी ने धनपुर क्षेत्र के विकास कार्यों और पंचायत स्तर की रणनीति साझा की।

 

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व जिला अध्यक्ष पंधारी यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता का मंत्र दिया।

 

मतदान स्थल पर शिक्षक, समाजसेवी, छात्र एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अंत में समाजवादी पार्टी प्रयागराज इकाई ने सभी  का आभार व्यक्त किया।

 

—

रिपोर्ट: पंकज कुमार यादव

जिला सचिव, भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल), प्रयागराज (उ.प्र.)

Leave a Comment