*बाह की रामलीला में नारद मोह लीला का भव्य मंचन, स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां*
बाह (आगरा)बाह की ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव में नारद लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी श्याम सुंदर सिकरवार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री रामलीला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्य अतिथि का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भारत माता के गीत का मंचन किया गया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा नारद लीला की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कलाकारों के शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। लीला के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्यास पीठ पर पंकज पाराशर ने अपनी भूमिका निभाई।
इस दौरान डीएस भदौरिया, देव सिंह भदौरिया, दयाल कटरा, मोहर सिंह, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, मोनू भारद्वाज, सोहित गर्ग, निशु गर्ग, प्रियांश जैन, ऋषभ जैन, कल्लू पंडित, राजेश वफा, राजेश शर्मा, रमाशंकर शुक्ला, राजू शर्मा, संदीप दुबे, गणेश विद्यार्थी, श्याम शर्मा, शिब्बू पंडित, हर्ष पंडित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नारद मोह और रावण के आतंक का मंचन अगले दिन किया जाएगा
श्री रामलीला ट्रस्ट कमेटी के मीडिया प्रभारी उत्तम दुबे ने बताया कि सोमवार को रामलीला महोत्सव में श्रवण कुमार लीला एवं रावण के आतंक से संबंधित लीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की।














