एटा, भारती के 40 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। निर्माण भारती परिवार की पूरी टीम जब जुटी तो ऐतिहासिक कवि सम्मेलन सिद्ध हुआ।मेरे संयोजन में इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक विपिन वर्मा सदर विधायक,अध्यक्ष अनूप भावुक, मुख्य आयोजक दिलीप पचौरी बिट्टू एवं विनोद कुमार, सहसंयोजक सुखवीर सिंह का विशेष योगदान रहा।आमंत्रित प्रत्येक रचनाकार ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।संचालक सतीश मधुप जी ने तो कमाल ही कर दिया। कवि सम्मेलन के पश्चात हमारे आर्ष गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने संध्या वंदन में सस्वर वेद पाठ करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।अंत में सभी अतिथियों श्रोताओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।














