WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने बृजेन्द्र चतुर्वेदी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रीवा का जिला सचिव किया नियुक्तBMF News

*बड़ी खबर – रीवा से*

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने बृजेन्द्र चतुर्वेदी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रीवा का जिला सचिव किया नियुक्त*।।

 

*रीवा (मध्य प्रदेश)।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। रीवा जिले के कर्मठ, जुझारू एवं वरिष्ठ पत्रकार *श्री बृजेन्द्र चतुर्वेदी* को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री चतुर्वेदी को *जिला सचिव, रीवा (मध्य प्रदेश)* के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पत्रकार हित में किए जा रहे निरंतर कार्यों, संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए की गई है।

*परिचय -*
*नाम – बृजेन्द्र चतुर्वेदी*
*पिता का नाम – श्री भोला प्रसाद चतुर्वेदी*
*पता – वार्ड नंबर 07/602, खुटाही, मॉडल स्कूल के पीछे, खुटाही, हुजूर, जिला – रीवा, मध्य प्रदेश*
*पद – जिला सचिव, रीवा*

*शीर्ष नेतृत्व की सहमति से नियुक्ति*

यह नियुक्ति *भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी* की ओर से दी गई बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

यह नियुक्ति *केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रवि कांत साहू जी, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष पत्रकार श्री वीरेंद्र मेहरा जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रामआसरे जी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम मिलन जायसवाल जी, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार शाह जी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार शाह जी* एवं समस्त प्रदेश कोर कमेटी की सहमति पर की गई है।

*प्रदेश में लगातार हो रही नियुक्तियां*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश नेतृत्व ने बताया कि मध्य प्रदेश में संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के हर जिले में पत्रकारों को जोड़कर उन्हें एक मंच पर लाया जा रहा है। इसी कड़ी में रीवा जिले की यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

*नवनियुक्त जिला सचिव ने जताया आभार*

नियुक्ति के बाद नवनियुक्त जिला सचिव श्री बृजेन्द्र चतुर्वेदी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन से पालन करेंगे। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई में वे सदैव अग्रणी रहेंगे।

इस नियुक्ति पर जिले भर के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री चतुर्वेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment