चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को दो अवैध तमंचा एवं चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
एटा! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत थाना पिलुआ के प्रभारी संदीप राणा द्वारा चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तगण समर्थ पुंडीर और दीपक पुत्र राजू पुंडीर निवासी मोहल्ला अशोक नगर थाना कोतवाली नगर एवं बृजेश यादव पुत्र रामकिशन यादव मोहल्ला शृंगार नगर थाना कोतवाली नगर को दो अवैध तमंचा एवं चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ पर मु0अ0स0- 140/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।















