WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनपद के मूल निवासी सूचना निदेशालय में कार्यरत दिनेश कुमार गुप्ता ‘संपादन प्रवीण’ की मानद उपाधि से सम्मानित, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जनपद के मूल निवासी सूचना निदेशालय में कार्यरत दिनेश कुमार गुप्ता ‘संपादन प्रवीण’ की मानद उपाधि से सम्मानित*

 

 

एटा ! सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के नियमित प्रकाशन ‘उत्तर प्रदेश’ हिंदी मासिक पत्रिका के प्रभारी संपादक मूल निवासी जनपद एटा दिनेश कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट संपादन एवं शोध लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ‘संपादन प्रवीण’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

 

राजस्थान के श्रीनाथद्वारा में राष्ट्रभाषा हिंदी की उन्नति के लिए वर्ष 1937 में स्थापित प्रतिष्ठित साहित्यिक राष्ट्रीय संस्थान ‘साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा’ द्वारा 12, 13 एवं 14 सितंबर, 2026 को तीन दिवसीय ‘हिंदी लाओ-देश बचाओ’ राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर आयोजित वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह में देश के उत्कृष्ट साहित्यिक संपादकों एवं साहित्यकारों को विभिन्न सम्मानों से विभूषित किया गया।

 

समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की हिंदी मासिक पत्रिका ‘उत्तर प्रदेश’ के प्रभारी संपादक दिनेश कुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट संपादन, शोध लेखन तथा साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘संपादन प्रवीण’ की मानद उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्हें श्रीमती केसर देवी जानी स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में गीतांजलि विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. राकेश व्यास ने दिनेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया।

 

दिनेश कुमार गुप्ता को यह सम्मान मिलने पर सूचना निदेशक विशाल सिंह, अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा सहित विभाग के उच्च अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment