थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर चोरी किए गए सामान एवं 3,900 सहित पकड़ा।
एटा –वादी अब्दुल समद पुत्र अली मोहम्मद निवासी दरगाह के पास माल गोदाम रोड थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 02.10.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मौहल्ला मारहरा दरवाजा मोड़ के पास माल गोदाम रोड स्थित परचून की दुकान से नगदी, सिगरेट के पैकेट तथा सीसीटीवी कैमरा एवं डीवीआर चोरी कर लिया गया है। इस संबंध पर थाना कोतवाली नगर परमु0अ0सं0-485/26 धारा 305(A) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्त उजैव पुत्र वकील निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा को चोरी किए हुए सामान एवं 3,900 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। जिसमें बरामदगी में एक पैकेट गुटखा, 17 पैकेट सिगरेट, एक डीवीआर, 3,900 रूपए
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल में प्र0नि0 धर्मेंद्र सिंह पवांर और उ0नि0 पारस त्यागी मौजूद रहे।















