राजकीय इंटर कॉलेज,एटा में आयोजित खेल -खिलाडी सम्मान समारोह में 60 वर्ष आयु से अधिक के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट खिलाड़ी / लेखक/स्तम्भकार मौ. शहीम उर्फ इश्शन खान को समारोह में मुख्य अतिथि सहित अतिथि गणों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
खेल खिलाड़ी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 इंद्रजीत जिला विद्यालय निरीक्षक ,विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अरविंद यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी , प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज श्री सुभाष सिंह, पूर्व खिलाड़ी/ पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद/पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अशरफ हुसैन, श्री संजीव यादव एआरएम,श्री राजेश यादव ए आर एम, अन्तर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री अनुज यादव,
श्री देवेंद्र चौधरी अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् श्री ज्ञानेंद्र रावत उपस्थित रहे।















