एटा बिग ब्रेकिंग
मलावन में DM एम. अरुन्मोली का ताबड़तोड़ निरीक्षण, गौशाला से स्कूल और पंचायत सचिवालय तक खुली व्यवस्थाओं की पड़ताल!
350 गोवंश वाली गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था परखी, जलभराव देख DM ने तत्काल जल निकासी के दिए निर्देश।
चारागाह की जमीन पर नेपियर घास तैयार कर हरे चारे की व्यवस्था के निर्देश, गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर सख्त चेतावनी।
परिषदीय स्कूल में बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई का लिया टेस्ट, यूनिफॉर्म और गुणवत्तापूर्ण MDM सुनिश्चित करने के निर्देश।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा जया और आर्यन से पढ़वाकर परखा पठन कौशल, स्मार्ट क्लास जल्द शुरू कराने के निर्देश।
आंगनबाड़ी में कम छात्र संख्या पर नाराजगी, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश।
पंचायत सचिवालय की पत्रावलियों में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं मिलने पर DM ने जताई नाराजगी, अभिलेख दुरुस्त रखने के आदेश।
DM ने दो टूक कहा—सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ जमीन पर दिखना चाहिए, लापरवाही या शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।















