WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सांसद राजकुमार चाहर ने किया सेवा संकल्प का आह्वान, टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*आंगनबाड़ी बहनों से संवाद कर सांसद राजकुमार चाहर ने किया सेवा संकल्प का आह्वान, टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली*

 

बरौली अहीर (आगरा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने ब्लॉक बरौली अहीर परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बहनों से संवाद कर उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बहनें समाज के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के कैम्पों का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सांसद ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए टीबी मरीजों को टीबी पोषण पोटली वितरित की तथा सभी से टीबी मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका, बीडीओ भावना यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष हरिमोहन कुशवाहा, विजय सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश राजपूत, जितेंद्र प्रधान, प्रदीप पंडित, सोमवीर प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बहनें उपस्थित रहीं।

Leave a Comment