*प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान: सांसद राजकुमार चाहर ने किया वृद्धजन सहयोग, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण*
शमसाबाद (आगरा)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शमसाबाद क्षेत्र में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत सांसद राजकुमार चाहर ने शमसाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना, आत्मीय संवाद किया तथा उनका सम्मानपूर्वक सहयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान और सेवा का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भारतीय संस्कृति में वृद्धजन अनुभव, संस्कार और ज्ञान के प्रतीक हैं तथा उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है।
इसके उपरांत सांसद चाहर ने शमसाबाद स्थित महात्मा गांधी चौराहे पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनआंदोलन है और प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
वहीं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा फतेहाबाद के ग्राम धमेना के शेखपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। सांसद चाहर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है तथा वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
इस अवसर पर अविनाश गुप्ता(बल्लो)शैलू जादौन, चेयरमैन ओमकारन सिंह, राजेश कुशवाहा, रंजीत प्रधान, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, राजू लवानिया, राजीव जैन, सतेंद्र यादव, सोमवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, सचिन गोयल, मोहित चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
















